संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक व सांस्कृतिक विकास के लिए सनातन वीर व वीरांगना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार और नियुद्धम जैसी भारतीय पारंपरिक विधाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रधानाचार्या डॉ. रेखा शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जुड़ी ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और संस्कारों का विकास करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग व शारीरिक अभ्यास अपनाने का संदेश भी दिया।