राजकीय स्कूल गोयला खुर्द में स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे व साथ में प्रधानाचार्या व अन
सनौली। गोयला खुर्द गांव स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में शुक्रवार को तंबाकू मुक्त भारत अभियान पर स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग, नुक्कड़ नाटक व रैली का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्या आरती सलूजा ने बताया कि नशा और तंबाकू एक ऐसी लत है, जो एक व्यक्ति के जीवन को नाश कर देती है। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता में यही संदेश फैलाया कि नशा नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के सभी अध्यापकों का योगदान रहा। संवाद