फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, टुकड़ियों ने किया मार्च पास्ट

विज्ञापन
​शिवाजी स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
- शिवाजी स्टेडियम में जिला स्तरीय अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान दिखी खामियां, डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा को मंच पर बुलाकर निर्देश दिए।
विज्ञापन

और समालखा व इसराना में उपमंडल स्तर पर आयोजन किया

- शिवाजी स्टेडियम में हुआ जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह के लिए अंतिम पूर्वाभ्यास बुधवार को शिवाजी स्टेडियम में किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने अंतिम पूर्वाभ्यास का जायजा लिया। अतिथियों ने परेड की टुकड़ियों का निरीक्षण किया। इससे पहले जिला सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को सलामी दी। परेड कमांडर एएसपी हर्षित गोयल की अगुवाई में टुकड़ियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्यातिथि होंगे। वे शुक्रवार को प्रात: नौ बजे समारोह स्थल पर पहुंच जाएंगे। समालखा में उपमंडल स्तर पर समालखा हलका विधायक मनमोहन भड़ाना मुख्यातिथि होंगे। वहीं इसराना में उपमंडल स्तरीय समारोह में एसडीएम नवदीप नैन ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिली कदमताल, डंबल लेजियम में गड़बड़ी
पूर्वाभ्यास के दौरान भारी कमियां मिलीं। टुकड़ियों के परेड के दौरान कदमताल तक ठीक नहीं रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और डंबल लेजियम की प्रस्तुति में भी कमी दिखी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा को मंच पर बुलाकर कहा कि उनके पास दो दिन हैं। वे दिन-रात मेहनत करें। स्वतंत्रता दिवस के दिन मुख्यातिथि के सामने प्रदर्शन बेहतर होना चाहिए।

शिवाजी स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद

शिवाजी स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद

शिवाजी स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद

शिवाजी स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें