फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवा महोत्सव में 70 काॅलेजों के विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

Sun, 11 Oct 2026 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में करनाल जोन के 49वें जोनल युवा महोत्सव का आयोजन 14 से 16 अक्तूबर को किया जाएगा। यह आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग की देखरेख में होगा।
विज्ञापन

इसमें करनाल और पानीपत के 70 कॉलेजों से दो हजार युवा कलाकार 40 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कॉलेज में इसके लिए छह मंच बनाए जाएंगे।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने शनिवार को मीडिया से रूबरू होकर आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस महाकुंभ में करनाल व पानीपत जिलों के 70 महाविद्यालयों के करीब दो हजार प्रतिभागी 40 अलग-अलग सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे। महोत्सव के पहले दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. सोमनाथ सचदेवा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।
16 अक्तूबर को आयोजित समापन समारोह में आर्य कॉलेज के पूर्व छात्र और हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे। 15 अक्तूबर को सायं चार बजे सांग की विशेष प्रस्तुति होंगी। कॉलेज की उपप्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष आर्य कॉलेज ने इंटर जोनल युवा महोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन किया था। इसमें 300 से अधिक कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस वर्ष महोत्सव को और भव्य बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें