फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विद्यार्थियों ने पोस्टरों में उकेरे सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के संदेश

Fri, 13 Nov 2026 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए सतत विकास लक्ष्य विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता की गई। इसमें विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विचारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की नरगिस ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष अंग्रेजी ऑनर्स की नंदिता व अंजना ने द्वितीय और मानसी व रीटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बीकॉम द्वितीय वर्ष ऑनर्स की प्राची को सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन सुखजिंदर सिंह और मुस्कान ने किया।प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि सतत विकास वर्तमान समय की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समानता और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक रहना चाहिए। विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशी ने कहा कि सतत विकास के लक्ष्य आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें