फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आर्य पीजी कॉलेज में दुनिया में होगा नाम म्हारे हरियाणे का गाने पर थिरके विद्यार्थी

विज्ञापन
आर्य पीजी कॉलेज में प्रतिभा खोत प्रतियोगिता में नृत्य की प्रस्तुति देते प्रतिभागी। संवाद - फोटो : Department
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज के ओपी शिंगला सभागार में शनिवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, कविता पाठ और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रस्तुतियां दीं। दुनिया में होगा नाम म्हारे हरियाणे का... और आंखें खुली हो या हो बंद... जैसे गीतों पर प्रस्तुत नृत्य से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
नृत्य में खुशबू और वंश प्रथम, गौरव व मुस्कान द्वितीय और हेमंत व निधि तृतीय स्थान पर रहे। म्यूजिक वोकल में करिश्मा व स्नेहा ने प्रथम, भावना व आदित्य ने द्वितीय और श्रद्धा व काजल तृतीय रहीं।
विज्ञापन

संगीत वादन में रिदम प्रथम और सन्नी द्वितीय स्थान पर रहे। भाषण में दिव्या प्रथम, सागर द्वितीय और नैंसी तृतीय स्थान पर रहीं। भावना को सांत्वना पुरस्कार मिला। कविता पाठ में शाबया प्रथम, अंजली द्वितीय और पुनीत तृतीय रहे। पेंटिंग में सोनिया ने प्रथम, जंतिका ने द्वितीय और अंशु व तनिशा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
प्रश्नोत्तरी में नेहा, कुलदीप व ईशिका की टीम प्रथम, नंदिनी, आदित्य व दिलशाद की टीम द्वितीय और मनीषा, वसु व सानिया की टीम तृतीय स्थान पर रही।
इससे पूर्व समारोह की शुरुआत प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि उप-प्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह और सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. रामनिवास सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। मंच संचालन डॉ. विजय सिंह, डॉ. रजनी शर्मा और प्राध्यापिका गरिमा ने किया।


निर्णायक मंडल में डॉ. नीलू खालसा, प्रो. विवेक गुप्ता, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. अशोक गुड्डू और प्रा. नरेश शामिल रहे।

कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला ने अपने संदेश में कहा कि यह मंच विद्यार्थियों की कला को निखारने का उत्तम साधन है।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से सफलता की राह आसान हो जाती है। आर्य कॉलेज की शैक्षणिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि कॉलेज 20 वर्षों से जोनल यूथ फेस्टिवल और 10 वर्षों से इंटर जोनल युवा महोत्सव में ओवरऑल ट्रॉफी जीतता आ रहा है। उप प्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताओं में जीत से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिभागिता होती है।

विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम
नृत्य में खुशबू और वंश प्रथम, गौरव व मुस्कान द्वितीय और हेमंत व निधि तृतीय स्थान पर रहे। म्यूजिक वोकल में करिश्मा व स्नेहा ने प्रथम, भावना व आदित्य ने द्वितीय और श्रद्धा व काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

संगीत वादन में रिदम प्रथम और सन्नी द्वितीय स्थान पर रहे। भाषण में दिव्या प्रथम, सागर द्वितीय और नैंसी तृतीय स्थान पर रहीं। भावना को सांत्वना पुरस्कार मिला। कविता पाठ में शाबया प्रथम, अंजली द्वितीय और पुनीत तृतीय रहे। पेंटिंग में सोनिया ने प्रथम, जंतिका ने द्वितीय और अंशु व तनिशा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी में नेहा, कुलदीप व ईशिका की टीम प्रथम, नंदिनी, आदित्य व दिलशाद की टीम द्वितीय और मनीषा, वसु व सानिया की टीम तृतीय स्थान पर रही।

आर्य पीजी कॉलेज में प्रतिभा खोत प्रतियोगिता में नृत्य की प्रस्तुति देते प्रतिभागी। संवाद- फोटो : Department

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें