फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर सातवीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। ट्रेन के ड्राइवर ने मामले की सूचना जीआरपी पुलिस को दी है, सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के स्कूल बैग में कॉपी पर लिखे नंबर से उसके परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों ने छात्रा के इस कदम उठाए जाने के बारे में पूरी तरह चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे उन्हें सूचना मिली थी। जिसमें पश्चिम एक्सप्रेस के ड्राइवर ने बताया कि घरौंडा रेलवे स्टेशन के पास स्कूल ड्रेस पहने हुए एक लड़की ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। जिसके बाद जीआरपी की टीम जल्द ही मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी का कहना है कि छात्रा ने सुसाइड क्यों किया है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें