फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल, घर से सोच समझकर निकलें

Thu, 01 Sep 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। सावधान! आज जिले के सरकारी, बोर्ड और निगम के अधिकतर कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर हैं। ऐसे में जिलेवासी आज घर से सोच समझकर ही निकलें। कहीं उनके कार्य और सफर दोनों ही कर्मचारियों की हड़ताल से प्रभावित न हो जाएं। रोडवेज और बिजली निगम समेत कई यूनियनों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में बस सेवा बाधित हो सकती है। हालांकि, जिला प्रशासन ने दो सितंबर को कर्मचारी यूनियनों की सामूहिक हड़ताल को देखते हुए कमर कस ली है। डीसी ने सभी अधिकारियों से हड़ताल के दौरान किए गए प्रबंधों की जानकारी ली।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा पावर कॉरपोरेशन की वर्कर्स यूनियन की हड़ताल के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वीरवार को लघु सचिवालय में बैठक की। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल भी मौजूद रहे। बैठक में सभी अधिकारियों से हड़ताल के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने बताया कि जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए नौ ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। एसडीएम पानीपत और एसडीएम समालखा अपने-अपने क्षेत्र में ओवरऑल इंचार्ज होंगे। इस मौके पर एडीसी राजीव मेहता, एसडीएम विवेक चौधरी, सीटीएम संदीप अग्रवाल, डीआरओ वीएस बठला, डीडीपीओ रूपेंद्र मलिक, जीएम रोडवेज एमएस खर्ब मौजूद रहे।

संवेदनशील विभागों, स्थानों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिले में संवेदनशील विभागों और स्थानों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी इस हड़ताल को गंभीरता से लें और एक टीम के रूप में कार्य करें। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने कहा कि पुलिस हड़ताल को लेकर गंभीर है और विभाग ने पूरी तैयारी कर ली हैं।
विज्ञापन


हड़ताल सफल बनाने का किया आह्वान
सर्व कर्मचारी संघ पदाधिकारियों ने वीरवार को जनसंपर्क अभियान चलाकर सभी विभागों के कर्मचारियों को हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। जिला सचिव तेजपाल ने बताया कि सभी अपने-अपने विभाग में हड़ताल पर शांतिपूर्ण तरीके से बैठेंगे। रोडवेज का पूरी तरह से चक्का जाम रहेगा। इसके अलावा कर्मचारी यूनियन हड़ताल पर रहेंगी। वे किसी भी जरूरी सेवा को बाधित नहीं करेंगे। इस मौके पर जिला प्रधान कश्मीर सिंह, उपप्रधान रामपाल कुंडू, जिला सचिव तेजपाल सिंह, खंजाची धर्मबीर सारसर, वरिष्ठ उपप्रधान जयदीप जागलन, सचिव सुरेंद्र सिंह,  संगठन सचिव तेजपाल मौजूद रहे।

यात्रियों को देंगे हर संभव सुविधा : जीएम
रोडवेज जीएम एमएस खर्ब ने बताया कि हड़ताल को लेकर यूनियन कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया गया था। उनसे सरकार ने धीरे-धीरे सब मांगें पूरी करने की बात भी कही, लेकिन यूनियन नेता अपनी बातों पर अड़े हुए हैं। यात्रियों को हर संभव सुविधा देने का प्रयास रहेगा।

ये विभाग हड़ताल में होंगे शामिल
राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बिजली निगम, सिंचाई विभाग, जनयांत्रिकी विभाग, भवन एवं सड़क, टूरिज्म, स्वास्थ्य विभाग, मार्केटिंग बोर्ड, मार्केट कमेटी, शिक्षा विभाग, रोडवेज कर्मचारी यूनियन समेत निगम और बोर्डों की कई यूनियन शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें