पानीपत। सीटू कार्यकर्ताओं ने हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी की राज्यव्यापी हड़ताल को समर्थन देते हुए जुलूस निकाला और नारेबाजी की।
इससे पहले सभी कार्यकर्ता सीटू कार्यालय में एकत्रित हुए। सीटू जिला प्रधान सुनील दत्त और सचिव आनंद ज्वाहरा ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। सीटू कर्मचारियाें की हड़ताल को पूरा समर्थन देती है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी की हड़ताल को अपना पूरा समर्थन दिया। नगर निगम कर्मचारी कार्यालय के काम को छोड़ हड़ताल पर रहे। संघ के जिला प्रधान धर्मबीर सारसर ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इससे कर्मचारियों में रोष पनप रहा है।
इस अवसर पर ईकाई प्रधान सुनील कुमार, सचिव चरण सिंह, मुकेश, सतपाल, कर्मबीर, बलराज, रमेश, रामकुमार, ईश्वर, बलबीर, सुरेश, धनपत, राजकुमार, श्रीपाल, पवन, महाबीर, बलवान, बीर सिंह, बलबीर, रामपाल, सुभाष, सूबे सिंह, दुलारी, सावित्री, राजरानी और कमलेश मौजूद रहीं।