फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम न करने वाले अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई : भड़ाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। समालखा हलका विधायक मनमोहन भड़ाना वीरवार को धन्यवाद दौरे पर उझा गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका फूलमाला से स्वागत किया और अपनी समस्या रखी।
विज्ञापन

ग्रामीण ने विधायक को बताया कि गली का निर्माण करने के लिए टेंडर हो रखे हैं लेकिन अधिकारी और ठेकेदार मिलीभगत कर यहां काम करने में देरी कर रहे हैं। मनमोहन भड़ाना ने कहा कि जब टेंडर हो चुका है तो यहां काम होना चाहिए। जो पहले चल रहा था वह यहां बिल्कुल नहीं चलेगा। अब यहां पर जनता के काम करने होंगे और प्रशासन को हमारी की तरह जनता से मिलकर चलना होगा।
ग्रामीणों ने कहा कि यहां बिजली के खंभे के कारण आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती है। उन्होंने बिजली कर्मचारियों को खंभे बदलने की कहते हैं तो वे काम नहीं कर रहे। उन्होंने खंभा बदलने पर भी पैसे मांगने का आरोप लगायाहै। विधायक ने कहा कि अगर किसी अधिकारी और कर्मचारी ने जनता के काम करवाने के लिए उसे कुछ पैसे की मांग की तो उसको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सीएचसी में कोई भी कर्मचारी या अधिकारी नहीं है। उन्होंने सीएमओ को फोन पर स्टाफ लगाने की बात कही। विधायक ने कहा कि यहां खेल स्टेडियम बनवाया जाएगा। गांव में पीने के पानी की एक टंकी और बनवाई जाएगी। मनमोहन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि कोई भी अधिकारी जनता के कार्यों में कोई लापरवाही नहीं करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें