पानीपत। अंसल में उपभोक्ताओं की ओर से बिजली बिल समय पर न भरने से बिजली निगम अधिकारियों ने सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने अंसल में बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर 14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा निगम की ओर से शाम को करीब पांच बजे पानी की दोनों टंकियों के कनेक्शन काट दिए गए। जिससे घरों में पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली अधिकारियों ने बताया कि समय पर बिजली बिल जमा नहीं किए गए तो दो दिन के अंदर स्ट्रीट लाइटों के भी कनेक्शन काट दिए जाएंगे। वहीं अंसल वासियों का कहना है कि अंसल में मरम्मत कार्य की देखरेख एसएफएमएल कंपनी देख रही है। जिससे अंसल वासी संतुष्ट नहीं है। कंपनी की ओर से अंसल में समय पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। जिस कारण वह बिल जमा नहीं करा रहे हैं। एसएफएमएल कंपनी अधिकारी कुलदीन ने कहा कि अंसल में सभी कार्यों को समय अनुसार किया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों को कोई परेशानी न हो। अंसल वासियों द्वारा मैंटेनेस समय पर जमा नहीं किया जा रहा है।
वर्जन :
अंसल में 14 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। जिसको लेकर कर्मचारियों द्वारा कनेक्शन काटे गए है। समय रहते अंसल वासियों द्वारा बिल जमा नहीं किए गए तो अंसल में स्ट्रीट लाइटों के भी कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
आदित्य कुंडू, एक्सईएन, सब अरबन डिवीजन।