फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महाराजा अग्रसेन के एक ईंट और एक रुपये के सिद्धांत से मिली मजबूती

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में सरस्वती मांं और महाराजा अग्रसेन की मूर्ति का लोकार्पण किया गया। इसके साथ भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड का पाठ किया गया। संगीत की ध्वनि पर प्राचीन सिद्ध श्री देवी मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य लालमणि पांडेय ने पाठ किया। इस दौरान महाराज अग्रसेन के समाज में योगदान को भी स्मरण किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि श्री एसडी एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) के संरक्षक रोशन लाल मित्तल व अतिविशिष्ट अतिथि एसडी इंटरनेशनल स्कूल से चेयरमैन पवन गर्ग रहे। इस दौरान मुख्यातिथि रोशनलाल मित्तल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन को समाजवाद का प्रणेता कहा जाता है। उन्होंने आदर्श समाजवाद की स्थापना के लिए एक ईंट और एक रुपये का सिद्धांत बनाया था। समाज ने आज इसके आधार पर मजबूती हासिल की है। इन्हीं सबके चलते एसडी एजुकेशन सोसायटी ने नौ शिक्षण संस्थान स्थापित किए हैं।
अध्यक्षीय संबोधन में श्री एसडी एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) से सचिव नरेश कुमार गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन को युगपुरुष, समाजवाद के प्रवर्तक और उनके करुणामयी स्वभाव के लिए युगों-युगों तक याद किया जाएगा। कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में हमेशा अपने विचारों और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर समाज को एक नई दिशा दिखाई। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि देवी सरस्वती का स्वरूप निर्मल चांद के समान है और उनके मुख पर कांति व्याप्त है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री एसडी एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) से सचिव नरेश कुमार गोयल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडी विद्या मंदिर सेक्टरी-12 के चेयरमैन सतीश चंद्रा, तुलसी सिंगला सचिव, एसडीवीएम सिटी के चेयरमैन रघुनंदन सरूप गुप्ता चेयरमैन, वाइस-चेयरमैन अभय सिंगला, ऑडिटर श्रीकृष्ण अग्रवाल, वाइस चेयरमैन दीपक सिंगला, ऑडिटर रामलाल सिंगला, एमएएसडी पब्लिक स्कूल के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र कुमार, एपिट एसडी इंडिया से चेयरमैन उमेश कुमार अग्रवाल, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधान प्रमोद कुमार बंसल, मैनेजर फकीर चंद, ऑडिटर सूरज प्रकाश गुप्ता , एसडी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के ऑडिटर अमित जिंदल, सदस्य योगेश्वर व दिनेश सिंगला रहे। कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल, उप-प्रधान राजीव गर्ग, महासचिव महेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल और प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन किया और आचार्य लालमणि पांडेय ने मंत्रोच्चारण कर मां सरस्वती और महाराजा अग्रसेन की मूर्ति का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें