फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार रोक पिता पुत्र को पीटा, सोने की चेन हुई गुम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत । लाल बत्ती चौक पर सात- आठ युवकों ने पिता पुत्र को बुरी तरह पीटा। आरोपी युवकों ने पिता पुत्र की कार के आगे अपनी कार अड़ाकर रुकवाई थी। इस घटना में पीड़ित की सोने की चेन भी गुम हो गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी । पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में दो नामजद समेत सात- आठ युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी हनीश गुलाटी ने बताया कि उसका बेटा रोनित गुलाटी कनाडा रहता था। वह दो माह पहले कनाडा से वापस घर आया था। वह अपने निजी काम से लाल बत्ती चौक पर जा रहे थे। लाल बत्ती चौक पर क्वालिटी रेस्टोरेंट के सामने आर्य लांबा व उसके मामा सचिन धवन ने उनकी कार के सामने अपने कार अड़ा दी। इन्होंने अपने दोस्तों को भी कॉल कर बुला लिया। इन दोनों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। उन दोनों की पिटाई की गई। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस झगड़े में उसके बेटे की 25 ग्राम की सोने की चेन भी गुम हो गई। आरोपियों ने वारदात को रंजिशन अंजाम दिया है। उसकी पुलिस से मांग है कि जल्द आरोपियों का पता लगाकर उन पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें