फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरियर कंपनी के कार्यालय से लाखों की नगदी व सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की गीता कॉलोनी स्थित एक कुरियर कंपनी के कार्यालय से चोरों ने लाखों की नगदी व सामान उड़ा लिया। कंपनी अधिकारियों ने गार्ड समेत तीन कर्मचारियों पर शक जाहिर किया है।  थाना शहर पुलिस ने सूचना के आधार पर मौका मुआयना  किया। फिलहाल कुरियर कंपनी के संचालकों द्वारा शिकायत नहीं दी है। वहीं पुलिस ने गार्ड समेत तीनों कर्मियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मामला थाना शहर के अंतर्गत गीता कॉलोनी स्थित एक कुरियर कंपनी के कार्यालय का है। जहां सोमवार सुबह कार्यालय से सामान चोरी हो गया। कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अपनी जांच शुरू कर दी। वहीं कार्यालय में तैनात कर्मियों ने बताया कि रात को एक गार्ड समेत तीन कर्मी ड्यूटी देते है। जब सुबह कार्यालय में आए तो कार्यालय से 15 लाख की नगदी व सामान नहीं गायब था।  जब उन तीनों से इस बारे पूछा तो उन्होंने  संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसी आधार पर पुलिस तीनों कर्मियों से पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई सतीश ने बताया कि पुलिस को गीता कॉलोनी में गीता मंदिर रोड स्थित एक कुरियर कंपनी में चोरी की सूचना मिली थी। इसमें कार्यालय में तैनात कर्मियों पर ही शक जताया गया है। कंपनी संचालक किसी काम से बाहर है, उनके आने पर ही शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।  पुलिस प्राथमिक तौर पर अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें