फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सौतेला पिता एक साल तक करता रहा बेटी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र की एक कॉलोनी में सौतेला पिता अपनी 11 साल की बच्ची के साथ एक साल से दुष्कर्म करता रहा। बच्ची ने किसी तरह से हिम्मत कर पड़ोसी का मोबाइल फोन लेकर वीडियो बनाकर अपनी बुआ और मां को दिखाई। जिसके बाद मां ने थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

एक महिला ने थाने में शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी थे। पति से झगड़ा कर करीब दो साल पहले उसने अहसान नाम के युवक के साथ दूसरा विवाह कर लिया। वह अपने बच्चों और दूसरे पति के साथ किराये के मकान में रहने लगी।
दो दिन पहले वह काम से घर लौटी तो उसकी 11 साल की बेटी गुमशुम बैठी मिली। उसने बच्ची से बात की तो उसने कुछ नहीं बताया। कुछ देर बाद उसने अपनी बुआ को रोते हुए बताया कि पिछले एक साल से उसका सौतेला पिता उसके साथ गलत काम कर रहा है। जब वह उसका विरोध करती है तो उसके जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन

थाना चांदनीबाग प्रभारी किरण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे अदालत के सामने पेश का न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बच्ची ने दिखाई वीडियो : सौतेले पिता की ज्यादती से परेशान होकर बच्ची ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक से मदद मांगी। उसने युवक का मोबाइल फोन लेकर धीरे से पिता की करतूत की वीडियो बना ली और अपनी बुआ और मां को वीडियो दिखाई। पुलिस ने भी वीडियो कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें