फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो करोड़ रुपये से तैयार स्टेशन मास्टर कक्ष जल्द होगा शुरू

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित स्टेशन मास्टर कक्ष। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। रेलवे स्टेशन पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए नए स्टेशन मास्टर कक्ष का इसी माह के अंत तक संचालन शुरू हो जाएगा। दो मंजिला इस भवन में कंट्रोल रूम सहित कुल सात कमरे बनाए गए हैं। नए कक्ष के शुरू होने से ट्रेनों के संचालन और निगरानी की व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही स्टेशन कर्मचारियों को भी कामकाज के लिए पर्याप्त जगह मिल सकेगी।
नए भवन में स्टेशन मास्टर कार्यालय, कंट्रोल रूम, स्टाफ रूम सहित अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की गई हैं। पुराने स्टेशन मास्टर कक्ष में जगह कम होने और ट्रेनों की संख्या बढ़ने के कारण कर्मचारियों को कामकाज में परेशानी होती थी। नए भवन के शुरू होने के बाद स्टेशन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य एक ही स्थान से संचालित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से भवन का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। फिलहाल फिनिशिंग और फर्नीचर लगाने का काम चल रहा है। इसके पूरा होते ही नए कक्ष में कामकाज शुरू कर दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल मिलने के साथ यात्रियों की पूछताछ और शिकायतों का समाधान करने में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि नए स्टेशन मास्टर कक्ष के शुरू होने से स्टेशन की संचालन व्यवस्था और बेहतर होगी। ट्रेनों की आवाजाही की निगरानी आसान होगी और यात्रियों को भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी समय पर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें