फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किला थाने में 10 हजार की रिश्वत लेते एसएचओ रंगेहाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
ई-डिपो पर बनाया गया पंडाल व मुख्य मंच। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। पानीपत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे किला थाना प्रभारी सुरेश को थाने में ही 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि थाना प्रभारी ने डाई हाउस मालिक के खिलाफ दर्ज शिकायत में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता से पैसे लेते ही एसीबी टीम ने दबिश देकर उन्हें काबू कर लिया। आरोपी थाना प्रभारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

हाली कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता, जो पेशे से वकील हैं और बबैल रोड पर डाई हाउस संचालित करते हैं, ने बताया कि उनकी फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी दर्शन ने उनसे चार हजार रुपये लिए थे। रुपये वापस मांगने पर कर्मचारी ने 12 मई को अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाकर किला थाने में शिकायत दे दी थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, किला थाना प्रभारी सुरेश ने उन्हें थाने में बुलाया और मामले में समझौता कराने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि पैसे न देने पर हवालात में बंद करने की धमकी भी दी गई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि कर्मचारी से उनका समझौता हो चुका था, इसके बावजूद थाना प्रभारी लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे।

डाई हाउस मालिक ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी। इसकी पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया। मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे शिकायतकर्ता योजना के अनुसार रुपये लेकर किला थाने पहुंचा। आरोप है कि थाना प्रभारी ने अपने कार्यालय में बैठकर जैसे ही रुपये हाथ में लिए, एसीबी टीम ने मौके पर ही उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


दोपहर में भी लिए थे तीन हजार रुपये

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भी एक अन्य मामले में समझौते के नाम पर थाना प्रभारी तीन हजार रुपये मांग रहे थे। मंगलवार दोपहर वह थाने पहुंचे तो प्रभारी ने उनसे तीन हजार रुपये ले लिए थे और शेष 10 हजार रुपये शाम को लाने के लिए कहा था। इस संबंध में एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रभारी सतपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर किला थाने में कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता को 500-500 रुपये के 20 नोट दिए गए थे। थाना प्रभारी सुरेश को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ई-डिपो पर बनाया गया पंडाल व मुख्य मंच। संवाद- फोटो : Archive

ई-डिपो पर बनाया गया पंडाल व मुख्य मंच। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें