फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राज्य स्कूल खेल प्रतियोगिताएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में 10 तक होंगे कबड्डी और कुश्ती के मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। 58वीं हरियाणा राज्य स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सोमवार से पानीपत सहित फतेहाबाद, फरीदाबाद और चरखी दादरी में किया जा रहा है। 8 सितंबर से 10 अक्तूबर तक होने वाली इन प्रतियोगिताओं में प्रदेश के 22 जिलों को 30 अलग-अलग खेलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन खेलों का आयोजन अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग (लड़के व लड़कियां) में होगा। इस खेल कैलेंडर से संबंधित जानकारी वेबसाइट www.Indianchess.org पर भी उपलब्ध है।

पानीपत में 8 से 10 सितंबर को नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाली 58वीं हरियाणा राज्य स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज द्वारा किया जाएगा। जिले में लड़कों की कबड्डी अंडर-14, 17, 19, कुश्ती अंडर-14, 17, 19 फ्री-स्टाइल तथा अंडर 17 व 19 ग्रीको रोमन स्पर्धाएं होंगी। सोमवार को पहले दिन कबड्डी अंडर 14, 17 और 19 तथा कुश्ती अंडर 14 फ्री-स्टाइल के खेल मुकाबले होंगे। हालांकि पानीपत को फुटबॉल की भी मेजबानी सौंपी गई थी लेकिन बारिश के कारण मैदान गीले होने से फुटबॉल प्रतियोगिताएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। इन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन इसी आधार पर होगा। चयनित खिलाड़ियों का पूरा खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन



अधिकारियों व अध्यापकों को सौंपी जिम्मेदारियां
जिला खेल अधिकारी रविंद्र अंतिल व करण सिंह पूनिया ने बताया कि स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों और अध्यापकों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। उप जिला शिक्षा अधिकारी मनीष गुप्ता को खेल प्रभारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी विक्रम सहरावत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अलग-अलग कमेटियां गठित की गई है जिनमें तालमेल कमेटी, ज्रूरी ऑफ अपील व टेक्निकल कमेटी, अनाउंसमेंट कमेटी, मीडिया कमेटी, प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन कमेटी तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कमेटी आदि शामिल हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मोर को तालमेल कमेटी की प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, सदस्यों में विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य पवन आर्य, बिंदिया, कुसुम बंसल, सुमेर सिंह, सरला मलिक, गुलाब सिंह तथा डीपीई सुरेश कादयान शामिल है।
विज्ञापन



इन खेलों में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं
राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के लिए 30 खेलों का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिताएं अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्गों में की जाएंगी। इसके तहत तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाॅल, बाक्सिंग, साइक्लिंग, फेंसिंग, फुटबाॅल, जिम्नास्टिक, हैंडबाॅल, हॉकी, जूडो, स्वीमिंग एंड डाइविंग, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, लान टेनिस, वाॅलीबाॅल, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग (फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन), बेसबाॅल, चेस, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, खो-खो, नेटबाॅल, स्केटिंग, साॅफ्टबाॅल और योगासन शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें