फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: एक्शन मोड में दिखे राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पानीपत नगर निगम के सिटी प्लानिंग ऑफिसर को किया निलंबित

Fri, 19 Jul 2024 03:00 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही हैं। सरकार जनहित में लगातार फैसले ले रही है। शहर में प्रॉपर्टी आईडी की बड़ी समस्या का समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने पानीपत नगर निगम के सीपीओ (सिटी प्लानिंग ऑफिसर) राकेश कादियान को निलंबित कर दिया है। मंत्री ने पीएमएवाई (प्रधानमंत्री आवास योजना) में ग्रांट अटकाने की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की है। मंत्री ने इसके साथ निगम अधिकारियों को दलालों की बजाय जनता के काम सीधे तौर पर करने की सख्त हिदायत दी। यह उनका जनसंवाद से जुड़ा पानीपत में पहला दौरा था। मंत्री ने इसके अलावा शाम को जिला सचिवालय में नगर निगम की निवर्तमान मेयर और पार्षदों के साथ बैठक की। मंत्री के सामने कई पार्षदों ने कई ज्वलंत मुद्दों को उठाया। इसको लेकर कई बार हंगामे की स्थिति भी पैदा हुई। 

विज्ञापन


शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा शुक्रवार को पानीपत व समालखा के एक दिन के दौरे पर रहे। उन्होंने सरकारी विश्राम गृह में जन संवाद कार्यक्रम में करीब सौ लोगों की शिकायत सुनी। उन्होंने 50 शिकायतों का मौके पर समाधान किया और बाकी के लिए नगर निगम अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। दत्ता कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार राज्यमंत्री सुभाष सुधा को प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनाने का आवेदन किया था। उसका डेढ़ लाख रुपये मंजूर किया गया था।

उसने नगर निगम अधिकारियों के योजना में नाम आने के बाद उसने अपना पुराना मकान गिरा दिया। उसको छह महीने पहले 60 हजार रुपये की एक किस्त मिली थी। निगम ने इसके बाद उसकी दूसरी किस्त जारी नहीं की। वह इसको लेकर सिटी प्लानिंग ऑफिसर राकेश कादियान से भी मिला। उसको हर बार ग्रांट के लिए ऊपर आवेदन करने की बात कहकर टाल दिया गया। उसने पड़ोस के एक व्यक्ति के मकान में अपना सामान डाल रखा है।
विज्ञापन


अब बारिश के सीजन में उसके परिवार को सिर ढकने के लिए भी जगह नहीं है। उसको मकान बनाने के लिए मजबूरी में एक लाख रुपये ब्याज पर लेने पड़े हैं। राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीपीओ को निलंबित कर दिया। राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही हैं। सरकार जनहित में लगातार फैसले ले रही है। शहर में प्रॉपर्टी आईडी की बड़ी समस्या का समाधान कर दिया गया है। इस मौके पर पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और पंचायत राज्यमंत्री मंत्री के भाई हरपाल ढांडा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें