फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जमानत पर जेल से बाहर आने पर शुरू की हथियारों की तस्करी, पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-1 की टीम ने अवैध हथियार सप्लाई करने के आरोपी मनमोहन नगर निवासी जावेद को मंगलवार शाम छोटूराम चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हत्या के मामले में जेल गया था और पांच माह पहले ही जेल से वापस आया था, इसके बाद उसने हथियार सप्लाई करना शुरू कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने 23 जनवरी को बबैल रोड गंदा नाला के पास से बादशाह खान को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। बिहार के किशनगंज के रहने वाले बादशाह खान ने बताया था कि उसने यह पिस्तौल जावेद निवासी मनमोहन नगर से 15 हजार रुपये में खरीदी थी। इसके बाद से ही पुलिस टीम जावेद की तलाश कर रही थी। मंगलवार को टीम को सूचना मिली थी कि जावेद छोटू राम चौक के पास है। जहां से उसके दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 10 हजार रुपये में पिस्तौल खरीदकर 15 हजार रुपये में बेची थी। आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में हत्या के एक मामले में प्राथमिकी दर्ज है। मामले में आरोपी करीब पांच माह पहले पानीपत जेल से जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें