फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ओलंपियन नीरज के गांव में आज नहीं बना स्टेडियम, सीएम ने की थी घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ओलंपियन नीरज चोपड़ा के गांव में आज तक भी स्टेडियम नहीं बन पाया है। मुख्यमंत्री ने उनके स्वर्ण पदक जीतने के बाद इसकी घोषणा की थी। इसके साथ सीएम घोषणा सड़कों के निर्माण, सड़कों की मरम्मत, शहीद के नाम से लाइब्रेरी के निर्माण व फायर स्टेशन का निर्माण से संबंधित सीएम घोषणाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा की।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बुधवार को जिला सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में वर्ष 2017 से 2024 तक की घोषणाओं की प्रगति पर अधिकारियों से चर्चा की। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारियों को इस कार्य में रूचि लेनी होगी। तभी सीएम घोषणाएं पूरी हो पाएगी। पत्राचार से कार्य नहीं होगा। हमें अंतिम अंजाम तक पहुंचना है। इसके लिए खुद को तैयार रखना होगा। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग से जुड़ी सीएम घोषणाओं की प्रगति पर चर्चा की।
हाली पार्क और बबैल में सेंटर की रिपोर्ट ली
उपायुक्त ने बबैल गांव में बनने वाले सेंटर व हाली पार्क व कई अन्य विभागों से जुड़ी सीएम घोषणाओं पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सीएम घोषणाएं जिले के विकास को लेकर की गई है। इसमें इनकी प्रगति का सीधा संबंध प्रशासन से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

अधिकारी जितनी तीव्रता से कार्य करेंगे उसके परिणाम भी उतने ही शानदार दिखाई देंगे। बैठक में वन विभाग व जिला विकास एवं पंचायत विभाग से संबंधित सीएम घोषणाओं के बारे में भी जानकारी ली। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र पाल मलिक ने अधिकारियों के सामने वर्ष 2017 से अब तक की सीएम घोषणाओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों से बारी बारी से प्रगति जानी।
इसके साथ देरी होने के कारणों को भी जाना। इस मौके पर एसडीएम पानीपत ब्रह्मप्रकाश, एसडीएम इसराना अश्विनी, एसडीएम समालखा अमित कुमार, नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ जयंत आहुजा, डीडीपीओ मनीष मलिक और तहसीलदार वीरेंद्र गिल, जिला खेल अधिकारी धरेंद्र सिंह और पंचायती राज कार्यकारी अभियंता प्रदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें