पानीपत। छाजपुर कलां गांव में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान डाॅ. नितेश की अगुवाई में चलाया गया। शिविर का उद्देश्य टीबी हारेगी और देश जीतेगा लक्ष्य को प्राप्त करना रहा। शिविर में 30 मरीजों के रक्त, शुगर, बीपी व अन्य बीमारियों की जांच की और खांसी-बुखार के संदिग्ध 18 मरीजों के बलगम के सैंपल लिए।
स्वास्थ्य निरीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि निक्षय शिविरों में उन मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है जो किसी कारणवश सरकारी अस्पताल तक जांच के लिए नहीं पहुंच पाए।
छाजपुर कलां में लोगों को टीबी की बीमारी के बचाव के लिए बीड़ी, सिगरेट आदि छोड़ने के लिए जागरूक किया गया और अच्छा खानपान व संतुलित आहार लेने को कहा। संवाद