फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मसाला कारोबारी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से जूझ रहे गांधी मंडी निवासी एक मसाला कारोबारी ने दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूद कर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। जीआरपी एसएचओ राजकुमार ने बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे लघु सचिवालय के पीछे ट्रेन से युवक के कटने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंच गई। वहां क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। शरीर कई हिस्सों में कट गया था। तलाशी में मृतक की पैंट की जेब से मोबाइल मिला। मोबाइल फोन में मिले नंबर से उसकी शिनाख्त शिव नगर के पास गांधी मंडी निवासी मुकेश गुप्ता (46) के रूप में की गई। परिजनों को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह मसालों का कारोबार करते थे। पिछले कई महीनों से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जीआरपी एसएसओ ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें