फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसपीजी ने संभाली कमान, एक मंच हटाया, दूसरा किया पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ दिसंबर को पानीपत में आगमन को लेकर एसपीजी ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के मंच के साथ लगाया एक मंच हटवा दिया और दूसरे मंच को कुछ पीछे कराने को कहा है।
विज्ञापन

इसके साथ सिटिंग प्लान में किसी प्रकार का बदलाव एसपीजी की अनुमति के बिना नहीं हो पाएगा। इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने सुरक्षा एवं व्यवस्था के बेहतर प्रबंध का भरोसा दिया है।
एसपीजी के आईजी लव कुमार व एआईजी केपी यादव ने अन्य अधिकारियों के साथ शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल सेक्टर-13-17 का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से पूरा सिटिंग प्लान जाना। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा दो अन्य मंच बनाए गए थे। अधिकारियों ने दोनों मंचों को सुरक्षा की दृष्टि से जांचा। एक मंच को हटाने और दूसरे को कुछ पीछे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सभी एजेंसी मुस्तैद हैं। कार्यक्रम में किसी भी तरह का कोई भी सिटिंग प्लान या अन्य बदलाव करने से पहले एसपीजी से अनुमति जरूरी है। बिना अनुमति के कोई भी बदलाव न किया जाए। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने एसपीजी के आईजी लव कुमार को आश्वस्त किया कि एसपीजी नॉर्म्स के तहत ही सभी सुरक्षा मापदंड पूरे किए जाएंगे। इसको लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद और अधिकारियों ने किया मुआयना ः सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग व अन्य उच्च अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। उनके साथ पूर्व सांसद संजय भाटिया, भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, शहीद स्मारक स्थल अंबाला के निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी, अतिरिक्त निदेशक रणवीर सांगवान व आरएस गोदारा साथ रहे। डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार पानीपत जिला में आ रहे हैं।
इससे पहले उन्होंने पानीपत से ही 2015 में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का आगाज किया था। प्रधानमंत्री की अपील पर प्रदेश में लिंगानुपात में बहुत ज्यादा सुधार हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पानीपत से अबकी बार भारतीय जीवन बीमा निगम की महिलाओं को लेकर एक बड़ी योजना देशभर में लागू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें