फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विशेष टीकाकरण अभियान कल से

Tue, 16 Sep 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत विशेष टीकाकरण सप्ताह बुधवार को शुरू किया जाएगा। इसमें सीएचसी स्तर पर टीकाकरण और जागरूक कार्यक्रम किए जाएंगे। नगराधीश टीनू पोसवाल ने इसके लिए सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक ली जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। जिला नागरिक अस्पताल से मेडिकल ऑफिसर नवमीत ने कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी।
नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि महिला का स्वास्थ्य ही परिवार और समाज की मजबूती की असली कुंजी है। यदि नारी स्वस्थ रहती है तो परिवार स्वत: ही सशक्त, सक्षम और खुशहाल बनता है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी से कार्य करने और अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 17 से 27 सितंबर तक यह विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य महिलाओं को सही पोषण, नियमित जांच, टीकाकरण, एनीमिया व अन्य बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी होती है तथा पूरे समाज की प्रगति का आधार बनती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय मलिक ने बताया कि दो से पांच वर्ष तक के बच्चों सहित बड़ी आयु के बच्चों का भी टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही प्राइवेट अस्पतालों को भी टीकाकरण का ब्यौरा विभाग को देना होगा ताकि जिले का संपूर्ण रिकॉर्ड तैयार हो सके। इस मौके पर एसडीएम इसराना नवदीप नैन, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा व जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन




यहां लगाए जाएंगे शिविर
विशेषज्ञ चिकित्सकों की विशेष परामर्श शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। 17 सितंबर को जिला नागरिक अस्पताल, 18 को सीएससी बापौली, 19 को यूएचटीसी सेक्टर 11-12, 20 को सीएससी नौल्था, 24 को सीएचसी ददलाना, 25 को यूएचटीसी सेक्टर 25, 27 को सीएचसी मतलौडा, 29 को सीएचसी अहर और 1एक अक्टूबर को सीएचसी नारायण में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें