फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कुश्ती प्रतियोगिता में सोनू रावल ने गोल्ड मेडल जीतकर किया गांव का नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली।कर्नाटक के बेंगलुरु में हुई दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में बापौली गांव के सोनू रावल ने गोल्ड मेडल जीतने पर बापौली गांव का नाम रोशन कर दिया है। हनुमान चौक पर ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। खिलाडी सोनू रावल के पिताजी बलबीर रावल ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो दिनों तक चली जिसमें सोनू रावल ने 97 किलो वर्ग भार में प्रथम स्थान प्राप्त करके गोल्ड मेडल जीता। इसी खुशी में रविवार को बापौली गांव में लड्डू बांटे गए और बताया कि यह हमारे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि क्षेत्र बेटे सोनू रावल ने आज क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बलबीर रावल ने युवाओं से आह्वान किया कि वह नशे जैसी गंदी बीमारी को छोड़कर खेलों की ओर जाए जिससे बच्चों का भविष्य बनता है और मां-बाप का और अपने क्षेत्र का नाम रोशन होता है। सोनू रावल ने 97 किलो वर्ग भार में प्रथम स्थान प्राप्त करके गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है।
विज्ञापन

कबड्डी कोच प्रमोद रावल ने बताया कि सोनू रावल प्रो कबड्डी खिलाड़ी नितिन रावल का बड़ा भाई है। जो खेलों के माध्यम से हमारे क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। युवाओं को प्रेरणा दे रहे हैं कि उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की और भी ध्यान देना चाहिए। खेला से भी युवा अपना अच्छा भविष्य बना सकते है। इस अवसर पर संजय, गौरव, दीपक, बलवीर रावल व रामचंद्र मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें