फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राखी में सोनल और मेहंदी में आरजू ने मारी बाजी

Sat, 09 Aug 2025 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विजेता विद्यार्थियों के साथ प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा व प्राध्यापकगण। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर कॉमर्शियल आर्ट और गृह विज्ञान विभाग की ओर से संयुक्त रूप से राखी बनाने और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम वर्ष की छात्राओं ने किया। मेहंदी प्रतियोगिता का विषय मेहंदी लगाओ पर्यावरण बचाओ रहा। प्रतियोगिता में सोनल और मेहंदी प्रतियोगिता में आरजू ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि रक्षाबंधन पारिवारिक व सामाजिक दायित्वों और रिश्तों को मजबूत करने वाला पर्व है। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरजू बीएससी-प्रथम, द्वितीय साक्षी बीबीए और तृतीय रेणु (बीए-द्वितीय) ने प्राप्त किया। राखी बनाने में प्रथम सोनल बीए-द्वितीय, द्वितीय अन्नू बीए-द्वितीय और तृतीय पारस बीए-द्वितीय रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. मोनिका खुराना, प्रो. तन्नू मेहता और प्रो. निधि शामिल रहीं। विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें