फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने सुसर को गोली मारी, घायल

Sun, 09 Feb 2014 12:20 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल।  दत्ता कॉलोनी में एक युवक ने अपने साथियाें के साथ सुसराल में घुसकर अपने ससुर को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर पहुंच परिजनों को देख हमलावर कार छोड़कर साथियाें के साथ फरार हो गया। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर डीएसपी समेत पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। घायल को अस्पताल में भरती कराया है। प्राप्त विवरण के अनुसार शनिवार सायं दत्ता कॉलोनी निवासी डेयरी संचालक हवा सिंह अपने घर में कामकाज में लगा था।

इसी बीच उसका दामाद संदीप अपने साथियाें के साथ घर में घुस आया और जब तक वह कुछ समझ पाता उस पर गोली चला दी। गोली हवा सिंह के हाथ में लगी इससे घायल होकर वह नीचे गिर गया। अगले ही क्षण वह जमीन से उठ खड़ा हुआ।
विज्ञापन


इस पर गुस्साएं हमलावराें ने डंडाें से उसकी पिटाई शुरू कर दी।

हवा सिंह की पत्नी ने बताया कि इसी बीच गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन भी ऊपर के कमरे से नीचे आ गए। नीचे का माजरा देखकर उन्होंने शोर कर दिया। उन्होंने देखा कि उनका दामाद संदीप, उसका साथी रामकुमार, संदीप, मोनू और एक अन्य युवक उसके पति की पिटाई कर रहे थे।

उसने बताया कि उसका दामाद हाथ में पिस्टल लिए हुए था जबकि अन्य के हाथों में डंडे थे। उन्हें आता देखकर वे हवा में फायर करते हुए भागना शुरू हो गए। इसी बीच आसपड़ोस के लोग उनके पीछे लग। घबराकर हमलावर अपनी कार छोड़कर फरार हो गए। उसने बताया कि पहले दो युवक उनकी डेयरी में आए और कहा कि हमें दूध लेना है।

इस पर हमने कहा कि अभी दूध निकालने का समय नहीं हुआ। शाम के समय आना बस थोड़ी देर बाद ही यह सब हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी जितेंद्र गहलोत तथा थाना मॉडल टाऊन प्रभारी योगेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पीड़ित परिवार से बातचीत की। डीएसपी गहलोत ने बताया कि हवा सिंह की पत्नी दर्शन के बयान पर केस दर्ज करने की कार्रवाई कि जा रही है।

ये है मामला
घायल हवासिह की पत्नी दर्शन ने बताया कि उसकी लड़की मंजू की शादी संदीप निवासी भादौड़ के साथ हुई है और उसी घर में उसके लड़के नरेंद्र की शादी संदीप की बहन सीता के साथ हुई है। कुछ समय पहले आपसी विवाद के कारण संदीप अपनी बहन को भादौड़ ले गया, जबकि उनकी लड़की मंजू अभी भी ससुराल में है।
विज्ञापन


 उसके बाद संदीप कई बार आया और देख लेने की धमकी देकर चला गया। हमने ये सोचकर कुछ नही किया कि रिश्तेदारी का मामला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें