फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बादल छाने से गर्मी से कुछ राहत, अगले सप्ताह बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में शुक्रवार को दोपहर के समय हवा की रफ्तार बढ़ने और बादलों की आवाजाही होने से तापमान में एक-एक डिग्री की कमी आई। लोगों की गर्मी से कुछ राहत मिली। किसानों को बारिश न होने के कारण धान की फसल सूखने की चिंता सता रही है। मौसम विभाग ने दो दिन बाद मंगलवार को बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

पिछले सात दिन से लगातार तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई है। वहीं गर्मी और उमस बढ़ने के साथ बिजली के कट भी बढ़ गए हैं। शुक्रवार को दोपहर के समय तेज हवा चलने और बादल छाने से अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं बिजली के घोषित और अघोषित कटों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कारद निवासी संदीप कुमार ने बताया कि अब दिन के साथ रात के समय भी बिजली कई घंटों तक गुल रहने लगी है। जिससे दिन में काम के बाद रात को नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। रात को करीब नौ से साढ़े दस बजे तक बिजली कट हर रोज रहने लगा है। इसके लिए सभी गांववासी कई बार बिजली विभाग को पत्र लिख चुके हैं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया रही। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम समन्वयक डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दो दिन बाद सोमवार और मंगलवार को तेज बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से और किसानों को धान की फसल में सिंचाई करने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
शुक्रवार 37/29
शनिवार 34/29

रविवार 33/28
सोमवार 29/27
मंगलवार 30/27
बुधवार 32/27
वीरवार 32/27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें