फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: - प्रो कबड्डी फाइनल में सोमबीर गुलिया ने टीम को दिलाया दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बुड़शाम गांव के गुलिया ब्रदर्श ने इस सीजन में भी प्रो कबड्डी में धाक जमाई है। सोमबीर गुलिया ने अपनी टीम पटना पाइरेट्स को दूसरा स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पानीपत के सोमबीर गुलिया की टीम आखिरी में जयपुर पिंक पैंथर्स से चार प्वाइंट से हार गई, जिससे उसे दूसरा स्थान मिला। इसी के साथ सोमबीर, सुशील गुलिया, सौरभ और रोहित गुलिया लगातार तीसरी बार खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुड़शाम गांव के छह खिलाड़ियों का सीजन नौ में चयन हुआ था। गांव में हर सीजन कबड्डी के बाद खिलाड़ियों की संख्या बढ़ जाती है। गांव का पांच साल का खिलाड़ी भी अभ्यास करने के लिए समय पर स्टेडियम पहुंच जाता है। सुशील और सोमबीर गुलिया दोनों सगे भाई हैं। और दोनों भाइयों का लगातार चौथी बार प्रो कबड्डी में चयन हुआ था। इन खिलाड़ियों की इतनी डिमांड रहती है कि हर बार अलग-अलग टीम इन्हें ज्यादा पैसे में खरीदने का प्रयास करती है, जिससे हर बार खिलाड़ियों की टीम चेंज हो जाती है। बुडशाम गांव के सोमबीर का खेल से ही एयरफोर्स में चयन हुआ था, जिसके बाद घर की आर्थिक तंगी दूर हुई थी। प्रो कबड्डी सीजन-नौ में जिले के नौ खिलाड़ियों ने धाक जमाई थी। पानीपत जिले से पहली बार नौ खिलाड़ियों का चयन बुड़शाम गांव के छह और सुताना गांव के तीन खिलाड़ियों का अलग-अलग टीमों में चयन किया गया है। सभी खिलाड़ी किसान परिवार से संबंध रखते हैं। सोमबीर गुलिया को 40 लाख रुपये में पुनेरी पलटन ने खरीदा है। रोहित गुलिया को पटना पाइरेट्स ने 30 लाख में और सुशील को पटना पैंथर्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा है। सौरव गुलिया को 10 लाखे में गुजरात ने और साहिल गुलिया को 8.78 लाख रुपये में तेलगू टाइटन ने खरीदा है। मोनू ने भी प्रतिभा दिखाई। इसी तरह सुताना गांव के नीरज तंवर को पटना पाइरेट्स, रोहित को बंगलूरू और अनुज को पटना पाइरेट्स ने खरीदा था। सोमबीर और सुशील गुलिया सगे भाई और दोनों प्रो कबड्डी में खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें