फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों ने मीट मार्केट का विरोध किया तेज

Tue, 18 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। सामाजिक संगठनों ने मीट मार्केट के विरोध में संघर्ष तेज कर दिया है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी पर चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों के लोगों ने लगातार छठे दिन जीटी रोड स्थित एलिवेटिड हाईवे के नीचे हवन कर अधिकारियों को सद्बुद्धि देने की कामना की। मास्टर हुकम सिंह कादियान और आर्य सुरेश ने कहा कि जीटी रोड लालबत्ती चौक के पास मीट मार्केट है। नगर निगम इसे अवैध बता रहा है, लेकिन अधिकारी इसे नहीं हटा रहे। इससे स्कूली बच्चों और बाजार में आने जाने वाली महिलाओं को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि वे मीट मार्केट को हटवाने के लिए कई बार नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों से मिल चुके हैं। उनको हर बार आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वे अब भी लगातार छह दिन से प्रशासन से मीट मार्केट को बंद कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे। आरोप लगाया कि उन्हें अब धरना उठाने के लिए धमकी दी जा रही है। वे अपनी मांगों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलेंगे। वंदे मातरम  युवा संगठन के अध्यक्ष बलविंद्र मराठा ने कहा कि यदि समय रहते अवैध धंधे बंद नहीं किए गए तो वे विरोध तेज कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें