अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। अनाज मंडी में गेहूं उठान कार्य ने तेजी पकड़ ली है। माना जा रहा है कि परिवहन मंत्री के दौरे के बाद ही गेहूं उठान मेें तेजी आई है। इससे किसान खुश हैं। जिले की मंडियों से अभी तक 1,89,272 एमटी गेहूं की खरीद सरकारी एजेंसियां कर चुकी हैं। खरीदे गए गेहूं में से 72 हजार एमटी गेहूं का ही मंडियों से उठान हो सका है।
जानकारी के अनुसार, हर की मंडी से 3950 एमटी, बबैल से 3260 एमटी, बाबरपुर से 14,285 एमटी, बापौली से 16049 एमटी, छिछराना से 4738 एमटी, इसराना से 12504 एमटी, मतलौडा से 41,790 एमटी, नौल्था से 3432 एमटी, समालखा से 56,714 एमटी, सनौली से 5906 एमटी, उरलाना कला से 1310 एमटी गेहूं खरीदा गया है। सभी मंडियों से अभी तक 1,89,272 एमटी गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से 72,435 एमटी गेहूं का ही उठान हो पाया है। किसानों का कहना है कि शुक्रवार को परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार के अनाज मंडियों में दौरा करने के बाद खरीदे गए गेहूं के उठान में तेजी आई है। किसानों और आढ़तियों ने गेहूं उठान में और तेजी लाने की मांग की है।