फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम ने बनाई सड़क, सीवर लाइन बिछाने को जनस्वास्थ्य विभाग ने उखाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर 20 और 18 की सीमा पर लगते आठ मरला चौक पर शनिवार को नगर निगम ने एक नवनिर्मित कंक्रीट की सड़क को सीवर लाइन बिछाने के लिए उखाड़ना शुरू कर दिया। इस सड़़क को निगम ने करीब छह माह पहले करीब 20 लाख की लागत से बनवाया था। इसे देख स्थानीय लोगों ने बवाल शुरू कर दिया और निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। इसकी भनक सड़क बनाने वाले ठेकेदार को लगी तो ठेकेदार ने मौके पर पहुंच कर काम रुकवाया। ठेकेदार ने कहा कि अभी तक उसे इस सड़क को बनाने का पूरा भुगतान तक नहीं मिला है। इस पर जनस्वास्थ्य विभाग से नगर निगम में मर्ज हुए जेई ने ठेकेदार को वर्क ऑर्डर दिखा दिया और कहा कि ये काम तो होगा।
विज्ञापन

इस पर निगम के बड़े अधिकारियों ने अपने फोन बंद कर लिए। दूसरे अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क को रिपेयर करवा दिया जाएगा। वर्क ऑर्डर देखने और अधिकारियों के आश्वासन के बाद ठेकेदार बैरंग लौटा।
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों समेत भारतीय क्रांतिकारी सेना के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा कि निगम अधिकारी जनता के खून पसीने के कमाई को व्यर्थ उड़ा रहे हैं। पहले सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क बनानी चाहिए थी लेकिन इन्होंने पहले सड़क बनवाई, अब इसे उखड़वाया, अब सीवर लाइन बिछाने के बाद इसे फिर से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

निगम की ओर से मौेके पर पहुंचे जेई कृष्ण ने बताया कि सीवर लाइन को बिछाने का टेंडर सड़क बनने के बाद हुआ है। इसका वर्क ऑर्डर भी कुछ दिन पहले जारी हुआ है। वर्क ऑर्डर के अनुसार काम कराया जा रहा है। जो कुछ सड़क टूटी है इसे रिपेयर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें