पानीपत। श्री गुरु रविदास सभा द्वारा शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 647वीं जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। राममेहर महाराज ने भजन मंडली सहित गुरु की वाणियों, दोहों का प्रवचन सत्संग किया गया। रविदास द्वारा दिखाये गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और समाज में फैली धार्मिक और सामाजिक बुराइयों का खत्म किया जाना चाहिए। शोभायात्रा के शुभारंभ पर मुख्यातिथि संजय अग्रवाल ने रिबन काटकर शोभायात्रा का शुभांरभ किया।
मुख्यातिथि संजय भाटिया व शहरी विधायक प्रमोद विज और उद्योगपति विभु पालीवाल रहे। सभा के प्रधान संदीप पुनिया, महासचिव सुरेश पुनिया, सचिव कृष्ण लाल पुनिया ने तुलसी, अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के सदस्य रामेश्वर दास पुनिया, लालचंद पुनिया, दयानंद गिरोह, रामचंद्र पुनिया, संदीप गिरोह, धमेंद्र पुनिया ने की। सभा की एक नई पहल नारी शक्ति सम्मानित करते हुए मंच संचालन इंदू पुनिया सामरिया द्वारा किया गया।