फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसएमआई को हनी ट्रैप में फंसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग के एक सीनियर मलेरिया इंस्पेक्टर (एसएमआई)को एक महिला वकील और उनकी सहेली ने हनी ट्रैप के जाल में फंसा लिया। दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर असंध रोड नहर बाईपास स्थित फ्लैट में बुलाया।
विज्ञापन

आरोप हैं कि उनको ठंडे पेय पदार्थ में नशीली दवा पिला दी। इसके कुछ देर बाद आए दो युवकों ने उनके साथ मारपीट की और उनका मोबाइल और 22,500 रुपये छीन लिए। आरोपियों ने 11 लाख रुपये की मांग की थी और बाद में चार लाख रुपये देना तय किया।
पुराना औद्योगिक थाना की पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के एक सीनियर मलेरिया इंस्पेक्टर ने पुलिस को शिकायत दी है। वह 10 दिन अपने घर जाने के लिए गोहाना रोड पर आया था। यहां दुकान पर सामान लेकर अपनी गाड़ी के पास जाने लगा तो एक परिचित नौल्था गांव का नरेंद्र मिल गया। वह उनके साथ बात करने लगा।
विज्ञापन

वहीं गाड़ी के पास दो महिलाएं खड़ी थीं। नरेंद्र ने दोनों महिलाओं का उनसे परिचय कराया। उन्होंने एक का नाम पूजा व दूसरी का अंजू बताया। पूजा ने खुद को वकील बताया। नरेंद्र ने उन महिलाओं को मेरे बारे में बताया।
पूजा ने उनका मोबाइल नंबर ले लिया। उसने तीन दिन उनको फोन किया और अंजू के टेस्ट कराने की बात कही। उन्होंने ओपीडी में उनकी पर्ची बनवा दी। छह जुलाई को उसके व्हाट्सएप पर पूजा का मैसेज आया। उन्होंने खरीदारी के लिए बाजार में आने की बात कही। उन्होंने बताया कि अंजू के दादा बीमार हैं।
उन्होंने अस्पताल में दिखाने की सलाह दी और एक दो अस्पताल के नाम भी सुझाए। उन्होंने कहा कि वे उनके दादा को फ्लैट पर आकर देख जाएं। वह छह जुलाई की शाम को दिल्ली पैरलल नहर के नजदीक फ्लैट पर पहुंंचा। उनको यहां नीचे अंजू मिली। वह उनको पांचवीं मंजिल स्थित फ्लैट पर ले गई। यहां देखा तो कोई नहीं मिला। अंजू ने उनको ठंडा पेय पदार्थ पिलाया। वे इसके बाद बेसुध हो गए।
महिला ने कपड़े उतरवाकर संबंध बनाने के लिए कहा। इसी दौरान दो युवक कमरे के भीतर घुस आए। इसके कुछ देर बाद दो युवक आए। उन्होंने आते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनका मोबाइल और जेब से 22,500 रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें