मुख्यातिथि को सम्मानित करते आचार्य लखन शांडिल्य। संवाद
समालखा। रामलीला मैदान में आयोजित श्रीराम कथा के अंतर्गत आयोजित भरत मिलाप प्रसंग सुनाया गया जिससे पूरा वातावरण जय श्रीराम और भरत-राम मिलन की जय के नारों से गूंज उठा। मुख्यातिथि हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक एवं समाजसेवी सुभाष वर्मा रहे। युवा चेतना क्लब के सुधाकर पांडे सहित अन्य पदाधिकारियों व मुख्य अतिथि का स्वागत किया। आचार्य लखन शांडिल्य ने कहा कि भरत का चरित्र हमें त्याग, निष्ठा और सेवा का मार्ग दिखाता है। भरत ने सिंहासन को ठुकरा कर राम की चरण पादुका को गद्दी पर स्थापित किया, जो इतिहास का अनोखा प्रसंग है। भरत मिलाप की झांकी निकाली गई जिसमें प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और भरत का जीवंत चित्रण किया। संवाद