फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छह हजार ने की स्व-गणना, अब तीन हजार शिक्षक जनगणना करने उतरे

Sat, 02 May 2026 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
मॉडल टाउन ​​स्थित नगर निगम कार्यालय में किट लेने पहुंचे जनगणना कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जिले में स्व-गणना के लिए लोगों का रुझान संतोषजक नहीं रहा। जिले में केवल छह हजार लोगों ने स्व-गणना की। यह कार्य 16 से 30 अप्रैल तक चला। जनगणना-2027 का शुक्रवार को प्रथम चरण शुरू किया।
विज्ञापन

इसमें करीब तीन हजार शिक्षक और दूसरे कर्मचारियों को लगाया है। टीम ने घर-घर जाकर जनगणना का कार्य शुरू कर दिया। इसमें करीब 32 सवाल लाेगों से पूछे जा रहे हैं। इसमें घर की दीवार से लेकर चूल्हे और गैस कनेक्शन तक की जानकारी ली गई।
पहले दिन कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ कर्मचारी पोर्टल पर जानकारी अपलोड नहीं कर पाए। वहीं, कुछ कर्मचारियों के मोबाइल फोन में नेटवर्क की दिक्कतें रही। जिले में जनगणना में 500 से ज्यादा सुपरवाइजर और तीन हजार प्रगणक तैनात किए हैं। पहले दिन छह हजार से अधिक लोगों ने स्व गणना की।
विज्ञापन

जनगणना का प्रथम चरण एक मई से शुरू होकर 30 तक चलेगा। शुक्रवार से इसकी शुरुआत हो गई। जनगणना के लिए जिले में 2502 ब्लॉक बनाए गए हैं। 500 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। नगर निगम ने शहर को चार जोन में बांटकर जनगणना शुरू की हैं। इस बार जनगणना का पूरा काम डिजिटल किया गया है। इसमें प्रगणक घर-घर पहुंचकर पोर्टल पर परिवार की जानकारी एकत्र करने में जुट गए हैं। प्रथम चरण में घर की पूरी जानकारी जुटाई गई। प्रगणकों ने आवास पर पहुंचकर 32 सवालों के जवाब मांगे। जिसमें मकान की स्थिति, घर कच्चा है या पक्का, खाना बनाने के लिए किस ईंधन का प्रयोग किया जा रहा है। किस अनाज को ज्यादातर लोग खाते हैं। वाहन, मोबाइल फोन, टीवी, रेडियो की जानकारी जुटाई गई। ब्यूरो

मॉडल टाउन स्थित नगर निगम कार्यालय में किट लेने पहुंचे जनगणना कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें