- हिसार में आयोजित हुआ हरियाणा टग ऑफ वार का चयन परीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। हरियाणा टग ऑफ वार का चयन परीक्षण 10 अगस्त को हिसार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें एसडीवीएम सिटी के छह छात्रों का नेशनल चैंपियनशिप में चयन हुआ है। विजेता खिलाड़ी 22 से 25 अगस्त तक मुंबई में होने वाली 38वीं नेशनल टग ऑफ वार चैंपियनशिप में भाग लेंगे। टग ऑफ वार एसोसिएशन के सचिव प्रदीप चहल, कोच संदीप कुमार और पानीपत टग ऑफ वार एसोसिएशन ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिवानी कंदौला ने बताया कि अंडर-15 और अंडर-17 में एसडीवीएम सिटी के प्रणव गोस्वामी, अरमान पंवार, अर्श शैफी, निशांत, दिवेश कल्याण, आलोक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई और कहा कि टैग ऑफ वार खेल बीच गेम्स में और मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स और भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है।