यमुनानगर। थाना जठलाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर युवक को गलत संदेश भेजने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में छह लोगों को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में खजूरी निवासी अर्जुन चौहान ने बताया कि फेसबुक पर उसे गलत मैसेज भेजे गए और जान से मारने की धमकी दी गई। इसमें रोहन, आशु, परमवीर सिंह, निखिल सिंह नारंग, रोबिन कुमार, प्रिंस खत्री पर आरोप लगाए। पुलिस ने सभी पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।