फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बदमाशों ने पिता के साथ मारपीट कर बेटे का पिस्तौल के बल पर किया अपहरण,

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खुखराना में दो पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। एक पक्ष से पिता ने आरोप लगाए कि दूसरे पक्ष के छह युवकों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और बेटे का पिस्तौल के बल पर अपहरण कर लिया। आरोपी एक घंटे बाद बेटे को गांव के बाहर बेहोशी हालत में छोड़कर फरार हो गए। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पहले पक्ष पर लाठी डंडो से मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पहला पक्ष
पुलिस को दी शिकायत में भीम सिंह निवासी गांव खुखराना ने बताया कि वह मंगलवार को रात नौ बजे घर से मतलौडा मंडी जा रहा था। गांव के मोड़ पर पहुंचा रणबीर पुत्र माइधन, टोनी पुत्र रणबीर, निशांत पुत्र कर्म सिंह, प्रदीप पुत्र लहणा व दो अन्य युवक सुमो गाड़ी में सवार होकर आए। उन्होंने उसकी बाइक के आगे कार अड़ा दी। जिससे वह नीचे गिर गया। आरोपी रणबीर व टोनी गाड़ी से उतरकर आए और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपी निशांत व प्रदीप ने उसपर रॉड व सरिये से हमला किया। आरोपी उसे अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया।
पिता को अधमरा कर बेटे को किडनैप कर ले गए आरोपी
पिता ने बताया जब वह अस्पताल में भर्ती था तो पता चला कि उसके बेटे शुभम को अपहरण कर छह बदमाश ले गए। आरोपियों ने हथियार के बल पर उसका अपहरण किया है। जो सरकारी स्कूल के पास बेहोश अवस्था में पड़ा मिला। बेटे को मेसी पहलवान, रमेश व रणजीत ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया और उसका उपचार कराया।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने पिता पुत्र पर लगाया मारपीट करने का आरोप
दूसरे पक्ष से निशांत पुत्र कर्मचंद निवासी गांव खुखराना ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि सोमवार को वह अपने दोस्त विशाल के साथ ट्यूबवेल का सामान लेने के लिए ट्रैक्टर पर जा रहे थे। खेतों के पास पहुंचे तो अमन व उसकी बुआ के लड़के ने गाली गलौज शुरू दी। इसी बीच मौके पर भीम सिंह व उसका लड़का शुभम भी आ गए और उनपर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। मौके पर भीड़ इकट्ठा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों ही मामलों की जांच जारी है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- अतर सिंह, असंध नाका चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें