फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध संबंध का विरोध किया तो भाभी के प्रेमी ने देवर को घोंपा चाकू, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। क्षेत्र के एक गांव में भाभी के अवैध संबंधों का विरोध किया तो प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर देवर के सीने में चाकू घोंप दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल युवक को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन घायल को एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में महिला समेत सात लोगों पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सनौली थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसके चाचा की 2018 में मौत हो गई थी। उसका चाचा चार बच्चों के पिता था। उसकी चाची का गांव के ही इस्तीकार के साथ अवैध संबंध बन गए हैं। वह सब परिवार वाले उसको इस्तीकार से दूर रहने के लिए बोलते थे। इस बात से उसकी चाची उनसे रंजिश रखने लगी। वह 18 जनवरी को उनके घर आई और उसके दूसरे चाचा बिलाल से झगड़ा करने लगी। उसने यहां इस्तीकार, उसके भाई और अन्य लोगों को भी बुला लिया। यह सभी हथियारों से लैस थे। इन्होंने उसकी चाची के कहने पर उसके चाचा बिलाल के सीने में चाकू घोंप दिया। उन पर तेज धार हथियारों से भी हमला किया गया। जब उन्होंने शोर मचाया तो यह सभी आरोपी पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देकर यहां से फरार हो गए।
वर्जन-
सनौली पुलिस थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर महिला समेत सात पर केस दर्ज कर लिया गया है। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें