फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: साहब, मेरी किडनी ट्रांसप्लांट होनी है, मेरी फाइल पास करा जल्द भिजवा दें

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साहब, मेरी किडनी ट्रांसप्लांट होनी है, मेरी फाइल पास करा जल्द भिजवा दें। ताकि वह अपना समय पर इलाज करा सकें। यह गुहार ब्रह्मपुर ने शुक्रवार को जनता समाधान शिविर में लगाई। उपायुक्त ने सीएमओ को इसकी जांच के आदेश दिए। इनके साथ शिविर में 37 समस्याएं पहुंची। इनमें अधिकतर पुलिस, बिजली, क्रीड व पेंशन से संबंधित रही।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने शुक्रवार को जनता समाधान शिविर में अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी लोगों की बेहतर जीवन शैली के लिए कार्य करें। समाधान शिविर भी जन सेवा का एक सशक्त माध्यम है। अधिकारियों को गहरी रूचि लेनी होगी। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि अच्छी सोच को आगे रखकर हम बड़े से बड़ा कार्य कर सकते हैं। इस मौके पर जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण, निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, नगराधीश टीनू पोसवाल, एमडी शुगरमिल मनदीप, सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा मौजूद रहे।


अवैध गेट हटवाने और गिरदावरी तुड़वाने की मांग
समाधान शिविर पवन कुमार ने बताया कि शहर में लोगों ने कई जगह गली में अवैध रूप गेट लगा रखे हैं। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। उपायुक्त ने इन पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उर्मिला ने बिजली चोरी का जुर्माना लगाने व बिजली कनेक्शन काटने वाले पर कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की। महराणा गांव के रामप्रकाश, कृष्ण, राजेंद्र व राजकिशन ने ग्राम पंचायत की गिरदावरी तुड़वाने की मांग की। संदीप गुप्ता ने हैप्पी कार्ड बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें