फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : पहले दिन 850 बूथों पर बांटे फार्म

विज्ञापन
अंसल में घर पर नोटिस चस्पा करते बीएलओ। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जिले में एसआईआर को सोमवार को पहले दिन ही बड़ा झटका लगा। पहले दिन सभी 912 बूथों पर काम शुरू नहीं किया जा सका। 912 में से करीब 850 पर काम शुरू किया गया। यहां पर भी बीएलओ ने 10-12 तक फार्म लोगों को बांट सके। सुबह बूंदाबांदी और फिर दिन में आंधी आने से काम प्रभावित रहा। बीएलओ ने ज्यादातर घरों में नोटिस चस्पा किए।
विज्ञापन

जिला में मतदाताओं का सत्यापन करने के लिए एसआईआर 15 जून सोमवार को शुरू किया गया। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करना शुरू किया। पहले दिन लोगों को फार्म दिए गए। यह कार्य 15 जून से शुरू होकर 14 जुलाई तक चलेगा। राजकीय सीसे स्कूल निजामपुर की प्राध्यापिका करिश्मा ने बताया कि उनकी ड्यूटी अंसल में लगाई गई है। वह सोमवार को तीन-चार घरों में गई। उनके बार-बार बोलने के बाद भी लोगों ने गेट नहीं खोले। उनको घरों पर नोटिस चस्पा करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें