फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गायक बादशाह को धमकी, सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट

Sun, 15 Mar 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। असंध रोड पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट में गायक बादशाह को भी धमकी दी गई है, जिसमें बादशाह को जान से मारने की धमकी दी गई है। रणदीप मलिक व अनिल पंडित के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट में लिखा गया है कि बादशाह जो तूने हरियाणा की संस्कृति खराब करने की कोशिश की है। पहले 2024 में तेरे क्लब पर तुझे ट्रेलर दिखाया था अबकी बार सीधा तेरे माथे पर गोली मारेंगे। पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि यह पोस्ट किस ग्रुप ने डाली है।
विज्ञापन

टटीरी गाने पर उठे विवाद के कारण बादशाह काफी चर्चाओं में हैं। गाने में लड़कियों के लिए अमर्यादित बोल से उनकी काफी आलोचना हुई और उनके खिलाफ महिला आयोग ने पंचकूला और जींद में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने बादशाह को शुक्रवार को पानीपत में पेश होने के आदेश दिए थे। बादशाह आयोग के सामने पेश नहीं हुए। आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने बादशाह को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें