पानीपत। गांव सिवाह में चोरों ने पशुबाड़े में खड़ी ईको कार का साइलेंसर चोरी कर लिया। वीरवार को सुबह पशुबाड़े में गए मालिक को चोरी का पता चला। उसने सेक्टर-29 थाना पुलिस को वारदात की शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।
गांव सिवाह निवासी जोगेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ईको कार चलाता है। वह रात को ईको को पशुबाड़े में खड़ी करता था। उसने बुधवार रात को काम से लौटकर पशुबाड़े में गाड़ी खड़ी की थी। सुबह जब वह काम पर जाने के लिए निकला तो उसे ईको का साइलेंसर चोरी मिला। ब्यूरो