फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सिख जत्थेबंदियों ने किया प्रदर्शन, भाजपा ने शांति मार्च निकालकर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के विरोध में शुक्रवार को सुबह से देर शाम तक प्रदर्शन किया। शहर के सिख जत्थेबंदियों ने जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इसके साथ भाजपा समेत विभिन्न संगठनों धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक व व्यापारिक संस्थाओं ने संविधान चौक पर शांति मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुमे की नमाज के बाद सनौली रोड स्थित दरगाह के बाहर प्रदर्शन किया और पाकिस्तान का पुतला फूंका। इन सबके बीच प्रशासन और पुलिस भी अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

संविधान चौक पर भाजपा के पूर्व सांसद, मेयर कोमल सैनी और अन्य नेता पहुंचे। करनाल लोकसभा के पूर्व सांसद संजय भाटिया ने कहा कि आतंकवादियों ने पहलगाम में निहत्थे लोगों पर हमला किया है। यह कायरतापूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका जवाब देंगे। विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ. गौरव श्रीवास्तव, कृष्ण, हरिओम तायल, डॉ. जगजीत आहूजा, संजय कलसी, रमेश चुघ, अशोक नारंग, भावना जैन, पार्षद रॉकी गहलोत, पार्षद कमल अरोड़ा व प्रीतम गुर्जर मौजूद रहे।
बॉक्स
जुमे की नमाज के बाद फूंका पुतला
सनाैली राेड स्थित दरगाह शाह विलायत में जुमे के बाद मुस्लिम समाज के लाेगाें ने आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका। लोगों ने हमलावरों काे माैत की सजा और पाकिस्तान से हर तरह के संबंध खत्म करने की मांग उठाई और पाकिस्तान विराेधी नारे लगाए। इसके साथ नमाज में अमन व चैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर वसीम अहमद, इरशाद अली अंसारी, हारुन खान चाैधरी, हामिद हुसैन साबरी, कारीन नसीम साबरी, आमम अंसारी, प्राण रत्नाकर, वसीम अहमद व मुस्तकीन माैजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स
बीके बहनों ने कैंडल मार्च निकाला
ब्रह्माकुमारी के सेक्टर-25 स्थित केंद्र पर कैंडल मार्च निकाला। इसमें सद्भावना सोसाइटी, महर्षि दयानंद सोसाइटी, श्रीकृष्णा सोसाइटी, हिमालय एंक्लेव, गोकुलधाम एंक्लेव के सदस्य शामिल रहे। केंद्र संचालिका बीके अंजना बहन कहा कि जब एक निर्दोष की जान जाती है तो वह एक परिवार नहीं बल्कि पूरे संसार का दुख होता है। पहलगाम में हमला करना कायरता है। इस अवसर पर ममता बहन, प्रोमिला, सत्या, अरुण सरोज,शकुंतला, शैला, सोनिया, रंजू, पारुल, सुरेश व बिमला कादियान मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें