पानीपत। सेक्टर 13- 17 में शनिवार को तीन बाणधारी मित्र मंडल की तरफ से चतुर्थ वार्षिक श्री श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें हारा हूं साथ निभाओ ना बाबा, मुझको भी गले से लगाओ ना बाबा गीत पर लाखों श्रद्धालु झूम उठे। प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने अपने भजनों से भक्तो को रिझाया। वंदना महोत्सव में बाबा श्री श्याम का दरबार कोलकाता आई माला से सजाया गया।दिल्ली से आए फूलों का दरबार सजाया गया था। इसी के साथ स्वागत द्वार पर महाकाल बाबा की भव्य प्रतिमा लगाई गई थी। शाम छह बजे से श्री श्याम वंदना शुरू हुआ। इसमें भजन गायक अन्नत हरिदासी, आयुष सोमानी समेत मंच संचालक भगवान दिक्षित सोनीपत वाले ने किया। जैसे जैसे समय बढ़ता गया। श्रद्धालुओं की संख्या हजारों से लाख में बदल गई। वहीं भजन गायक कन्हैया मित्तल के आने पर श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रमोद विज,लक्ष्मी पालीवाल, पार्षद विजय जैन, गीता यूनिवर्सिटी के चांसलर एसपी बंसल उपस्थित रहे।
भजन सम्राट कन्हैया मित्तल ने श्याम जागरण के दौरान शहरी विधायक प्रमोद विज से श्री श्याम चुलकाना धाम और राजस्थान खाटू श्याम के लिए स्पेशल बस चलाने की मांग की। कन्हैया मित्तल ने भक्तों को कहा कि जिस दिन बस चलेगी सभी लोग पानीपत बस डिपो की बस में बैठकर बाबा श्याम के दर्शन करें। क्योंकि हर कोई अपने वाहन से खाटू श्याम नहीं जा सकता है।