फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खाटू श्याम जन्मोत्सव पर आज निकाली जाएगी श्याम शाही शोभायात्रा

Sat, 25 Oct 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बैठक में कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र दिखाते लखदातार सेवा समिति के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। लखदातार सेवा समिति द्वारा खाटू श्याम जन्मोत्सव पर शनिवार को श्याम शाही शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मॉडल टाउन क्षेत्र से निकलेगी। शोभायात्रा में स्वयं खाटू श्याम सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। जो श्रद्धालु खाटू या चुलकाना धाम नहीं जा पाते वे अपने घरों के बाहर खड़े होकर बाबा श्याम के दिव्य दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

समिति के संस्थापक आशु दुआ ने बताया कि यह आयोजन समिति द्वारा लगातार तीसरी बार आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष यात्रा में आकर्षण केंद्र भारत का प्रसिद्ध श्री श्याम इंटरनेशनल ब्रास बैंड रहेगा जो न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी अपनी ख्याति प्राप्त कर चुका है। पानीपत में पहली बार इस बैंड की प्रस्तुति होगी जो शोभायात्रा को ऐतिहासिक रूप प्रदान करेगी। दक्षिण भारत से आमंत्रित भगवान शिव, हनुमान महाराज, मां काली और नारायण भगवान के अद्भुत स्वरूपों एवं लीलाओं के दर्शन झांकियों के द्वारा करवाए जाएंगे। सुनंद शर्मा ने बताया कि यात्रा में महाराष्ट्र के नासिक का ढोल दल भी सम्मिलित होगा। 51 कलाकारों की टीम बाबा के रथ की अगवानी करेगी। उत्तर प्रदेश से आमंत्रित झांकियां सनातन धर्म की भव्यता और प्राचीनता के दर्शन कराएंगी। अधिवक्ता मेहुल जैन ने कहा कि शोभायात्रा केवल आकर्षण नहीं बल्कि श्याम प्रभु के प्रति आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। इस बार लगभग 100 संस्थाओं और प्रतिष्ठानों द्वारा विशेष रूप से बाबा श्याम के स्वागत की तैयारियां की गई हैं। मॉडल टाउन क्षेत्र को सुंदर रूप से सजाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें