पानीपत। श्याम रस सेवा समिति द्वारा पांचवां श्याम महोत्सव पांच अप्रैल को प्राचीन देवी मंदिर में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले तीन अप्रैल को देवी मंदिर में ही देश के सैनिकों के लिए रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। श्याम रस सेवा समिति ने इसकी तैयारियों के लिए बुधवार को प्राचीन देवी मंदिर स्थित पंडाल में बैठक की। महोत्सव में समिति की ओर चांदी के चार लड्डू गोपाल ड्रा के आधार पर श्रद्धालुओं को दिए जाएंगे
प्रधान अमित राज गुप्ता ने बताया कि पांच अप्रैल को वार्षिक श्याम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव शाम को शुरू होकर प्रभु इच्छा तक चलेगा। इसमें कोलकाला से संजय मित्तल, अनमोल शुभम और पानीपत के आशु वर्मा श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि पंडाल के मुख्य गेट पर सभी श्रद्धालुओं को टोकन नंबर दिया जाएगा। वे मुख्य टोकन अपने पास रख दूसरा समिति पदाधिकारी को देंगे। महोत्सव में प्रत्येक भजन पर एक लक्की ड्रा निकाला जाएगा।
समिति की ओर चांदी के चार लड्डू गोपाल ड्रा के आधार पर लोगों को दिए जाएंगे। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कोई न कोई दुर्व्यसन छोड़ने का संकल्प लेकर बाबा के दरबार में आएं। बाबा उनकी मनोकामना पूर्ण करेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव में मुख्यातिथि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश गोयल, मेयर कोमल सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, समाजसेवी संजय जैन, विजय जैन, प्रवीण अग्रवाल व निगम पार्षद नवल जिंदल होंगे। उन्होंने बताया कि तीन अप्रैल को देवी मंदिर में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें सेना के अधिकारियों की देखरेख में रक्तदान किया जाएगा। इस मौके पर संजय गोयल, नरेश तायल व अमित गोयल मौजूद रहे।