फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ज्यादा दबाव के कारण रेलवे अंडरपास की शटरिंग धंसी, हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन के पास बन रहे (आरयूबी) अंडरपास पर डाले जा रहे कंक्रीट के लेंटर की शटरिंग शुक्रवार को अचानक धंस गई। गनीमत रही कि इससे किसी को जान माल की हानि नहीं पहुंची। शटरिंग धंसने से रेलवे को करीब 15 लाख के नुकसान की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गांव चुलकाना में श्री श्याम बाबा दर्शन करने आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए जीटी रोड से गांव चुलकाना को जोड़ा जा रहा है। इसके लिए गांव भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे करीब एक साल से रेलवे फाटक की जगह अंडरपास बनाया जा रहा है। अब लोहे की शटरिंग करके लेंटर डालने का काम चल रहा था लेकिन बीती रात को अचानक लेंटर की शटरिंग नीचे धंस गई। गनीमत रही की पुल के नीचे कोई मजदूर नहीं था वरना बडा हादसा हो सकता था। सुपरवाइजर जोगिंद्र ने बताया कि ज्यादा दबाव के चलते लेंंटर की पाइप मुड़ गई थी। जिससे रात करीब एक बजे शटरिंग धंस गई। अब पूरी शटरिंग दोबारा लगाकर ही लेंटर लगाया जाएगा। इससे करीब 14-15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें